प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले को भारत रत्न देने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

0
Bodh mahasabha

अलीगढ़। माता सावित्रीबाई फुले के 129वें परिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय बौद्ध महसभा के तत्वाधान में धरना एवं प्रदर्शन के बाद पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी अलीगढ़ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को प्रेषित किया गया। ज्ञापन पत्र में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका व महान समाज सुधारक माता सावित्री फुले को भारत रत्न देने के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले , फातिमा शेख व उनके जीवन संघर्ष को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने, बोधगया के महाबोधि महाबिहार की मुक्ति के लिए बी टी एक्ट 1949 को निरस्त करने, पाली भाषा को 8वीं अनुसूची में सम्मिलित करने तथा भारत के बौद्धों का पर्सनल लॉ स्वीकार करने की मांग की गई।
धरना – प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम RBM नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. राजारमन आनंद के मार्गदर्शन तथा मा.चेतराम माहौर जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एड. मुकेश सैनी, उदयवीर सिंह नागर, छोटेलाल बौद्ध, सौदान सिंह , जोधवीर सिंह, सतीश राजवंश, ललित कुमार माहौर, विक्रम सिंह त्रिशरण , देवेंद्र पाल सिंह, यादराम सिंह वर्मा, राजवीर सिंह, सुशील कुमार गौतम आदि मुख्य रहे। प्रदर्शन में युवाओं ने कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *