UP के नए मुख्य सचिव बने IAS मनोज कुमार सिंह

0
Manoj Kumar Singh_IAS_U.P. Chief Secretary

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति हो गई। आईएएस मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव का प्रभार दिया गया है। उनसे पहले मुख्य सचिव के रूप में दुर्गा शंकर मिश्र सेवाएं दे रहे थे। मनोज कुमार ने रविवार को कृषि उत्पादन आयुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। मनोज कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव बनाए जाने का आदेश जारी होने के बाद मनोज कुमार ने रविवार दोपहर कृषि उत्पादन आयुक्त कार्यालय में ही अपना पदभार ग्रहण कर लिया। शाम को मुख्य सचिव कार्यालय पहुंचकर उन्होंने दुर्गा शंकर मिश्र से मुलाकात की और औपचारिक रूप से उनसे पदभार संभाल लिया। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग व कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी को कृषि उत्पादन आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के रांची के रहने वाले हैं। उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती है। उनका जन्म 25 जुलाई 1965 को हुआ है। वे जुलाई 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। अभी तक उनके पास आईआईडीसी, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी। वे 1990 में सबसे पहले मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बने थे। इसके बाद उनको अहम जिम्मेदारियां मिलती रहीं। ललितपुर, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत, मुरादाबाद व अलीगढ़ में डीएम भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे