गौरव खन्ना से शादी से पहले बायसेक्सुअल थीं आकांक्षा चमोला:एक्ट्रेस बोलीं- लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही हूं, उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं

0
गौरव खन्ना से शादी से पहले बायसेक्सुअल थीं आकांक्षा चमोला:एक्ट्रेस बोलीं- लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही हूं, उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने हाल ही में एक शो में बताया कि गौरव खन्ना से शादी से पहले वे बायसेक्सुअल थीं। लॉक अप सीजन 2 के एक एपिसोड के दौरान आकांक्षा ने कहा, “मैं शादी से पहले बायसेक्सुअल थी। मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं। बहुत ज्यादा इंटिमेट रिलेशन नहीं रहे हैं, लेकिन मैं कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही हूं और बस वही है। मतलब मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं उन्हें एडमायर करती हूं, मैं उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं और मुझे लगता है कि यही मेरा सेफ स्पेस है।” वहीं, आकांक्षा के बायसेक्सुअल होने वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे सिर्फ पब्लिसिटी पाने का तरीका बताया। एक यूजर ने लिखा, “यह सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए बोला गया है।” दूसरे यूजर ने कहा, “रियलिटी शोज का एक ही फॉर्मूला है, लोगों को चौंकाओ, ट्रेंड में आओ और फिर वही दोहराओ।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये सब शो चलाने के लिए किया गया ड्रामा है। सब पहले से स्क्रिप्टेड होता है।” बच्चे न चाहने की वजह से अलग हो रहे हाल ही में लॉक अप शो के दौरान आकांक्षा ने अपने पति गौरव खन्ना से अलग होने का एलान किया था। अपने को-कंटेस्टेंट्स श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला से बातचीत में उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया था। आकांक्षा ने बताया था कि शादी के बाद भी उनमें कभी बच्चों को लेकर ‘मैटरनल इंस्टिंक्ट’ (मां बनने की इच्छा) नहीं जागी। उन्होंने शुरुआत में इसे समझने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि वे इसके लिए नहीं बनी हैं। आकांक्षा के मुताबिक, गौरव पहले इस बात से सहमत थे, लेकिन समय के साथ उनकी सोच बदल गई और अब उन्हें बच्चे चाहिए, जबकि आकांक्षा बच्चे नहीं चाहती हैं। एक साल से अलग रह रहे हैं दोनों आकांक्षा ने यह भी कहा था कि वे और गौरव पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। उन्होंने गौरव से बातचीत में कहा था कि अगर वे इस वजह से अलग होना चाहते हैं, तो यह फैसला बिल्कुल सही है। सोशल मीडिया पर इस एलान के बाद से ही काफी चर्चा हुई। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे शो के लिए पीआर स्टंट भी बताया था। वहीं, आकांक्षा के तलाक के ऐलान के बाद 30 जून को मीडिया से बात करते हुए गौरव ने कहा था, “प्यार आज भी उतना ही है और सपोर्ट भी उतना ही है। मैं हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा। वो मेरी बीवी है। प्यार किया तो पीछे क्यों हटूं।” गौरव ने आगे कहा था कि वे हमेशा आकांक्षा के साथ खड़े हैं और चाहते हैं कि वो शो में अच्छा खेलें और जीतकर आएं।
नवंबर 2016 में हुई थी गौरव-आकांक्षा की शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के सिलसिले में हुई थी, जिसके बाद वे दोस्त बन गए। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी। गौरव खन्ना ने जहां ‘अनुपमा’ और ‘बिग बॉस 19’ जैसे शो में काम किया है। वहीं आकांक्षा चमोला भी ‘स्वरागिनी’, ‘संतोषी मां’, ‘ये है आशिकी’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *