अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में लड़खड़ाए बॉबी देओल:रेखा आइकॉनिक साड़ी में पहुंचीं, रितेश-जेनेलिया, जैकी श्रॉफ भी मौजूद रहे, जान्हवी के लुक की सराहना

0
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में लड़खड़ाए बॉबी देओल:रेखा आइकॉनिक साड़ी में पहुंचीं, रितेश-जेनेलिया, जैकी श्रॉफ भी मौजूद रहे, जान्हवी के लुक की सराहना

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी की है। ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों से हुई शादी के बाद कपल ने मंगलवार को रिसेप्शन दिया, जिसमें दोनों परिवारों के साथ-साथ बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं। देखिए रिसेप्शन की चुनिंदा तस्वीरें- रिसेप्शन के आउटफिट की तस्वीरें शेयर कर अंशुला ने लिखा है, ‘हमारी कॉकटेल पार्टी के लिए मुझे शुरू से ही पता था कि मैं लाल रंग पहनना चाहती हूं। एक शादीशुदा महिला के तौर पर यह मेरी पहली शाम थी, जब मैं अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय का जश्न मना रही थी। ऐसे में सिंदूरी लाल ही मुझे सबसे सही रंग लगा। जब मैंने और अमित (अग्रवाल) ने इस आउटफिट पर बात करनी शुरू की, तो एक ही ख्याल बार-बार मन में आया, मैं चाहती थी कि यह मेरी पहचान और व्यक्तित्व का एक रूपक बने।’ ‘अमित अग्रवाल ने एक बनारसी ब्रोकेड साड़ी से शुरुआत की और उसे नए अंदाज में गढ़ते हुए एक स्कल्प्चरल कॉर्सेटेड सिल्हूट में बदल दिया। उन्होंने साड़ी की पारंपरिक ड्रेपिंग की खूबसूरती को बरकरार रखा, लेकिन उसके पल्लू को मॉडर्न कॉउचर स्टेटमेंट का रूप दे दिया। यह डिजाइन परंपरा का सम्मान करता है, लेकिन उससे बंधा हुआ महसूस नहीं होता। मुझे लगता है कि मेरी पूरी शादी भी बिल्कुल ऐसी ही रही है, अपनी जड़ों और परंपराओं को संजोए रखते हुए, पूरे दिल से आने वाले नए सफर को अपनाना।’ रिसेप्शन में लड़खड़ाए बॉबी देओल अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में मेहमानों के लिए एक फोटोबूथ तैयार किया गया था। तस्वीरें क्लिक करवाने आते हुे बॉबी देओल ऊंचाई समझ नहीं पाए और लड़खड़ा गए। इसके बाद वो बैलेंस संभालकर मुस्कुराते दिखे हैं। देखिए रिसेप्शन की तस्वीरें-
6 जुलाई को हुई शादी, देखिए शादी की इनसाइड तस्वीरें- शादी की तस्वीरों के साथ अंशुला ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, 06.07.2026। इतने सारे लोगों में, इतनी सारी जगहों में और इतने सही-गलत वक्तों के बीच, वो तुम थे। और जिंदगी के हर मोड़, हर उतार-चढ़ाव और हर अनपेक्षित सफर के बाद भी। आज भी तुम ही हो। मेरी सबसे पसंदीदा बातचीत। मेरी सबसे सुकूनभरी जगह। मेरी सबसे आसान और सबसे खूबसूरत पसंद। हमेशा तुम ही रोहन ठक्कर। अर्जुन कपूर ने भी शादी के बाद सोशल मीडिया से अंशुला के लिए भावुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, मेरी अंश के नाम, तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं तुम्हें नई राह पर जाने दूं। आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हो। तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, मेरा मन और मेरी आत्मा बेहद खुश हैं। मैंने तुम्हें बचपन से बड़ा होते देखा है और आज तुम एक ऐसी शानदार महिला बन गई हो, जो हर कदम पर हमारी मां की छवि को अपने भीतर समेटे हुए है। आगे उन्होंने लिखा, कभी चिंता मत करना, क्योंकि मां हमेशा तुम्हें देख रही हैं और हर पल तुम्हें अपना आशीर्वाद दे रही हैं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुम्हारा साथ दूँगा और हमेशा यह सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कान कभी फीकी न पड़े। बहुत सारा प्यार, तुम्हारा अर्जुन भैया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *