नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी:कार्तिक आर्यन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलेगा; रणदीप हुड्डा बोले- इसका हिस्सा बनकर आभारी हूं

0
नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी:कार्तिक आर्यन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलेगा; रणदीप हुड्डा बोले- इसका हिस्सा बनकर आभारी हूं

72वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी गुजरात में आयोजित हो रही है। इतिहास में पहली बार नई दिल्ली के विज्ञान भवन की बजाय ये सेरेमनी गुजरात के केवडिया में यानी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास हो रही है, जो कुछ ही पलों में शुरू होगी। कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुग’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है, जिसके लिए वह गुजरात पहुंच चुके हैं। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिलेगा, जबकि बेस्ट हिंदी फिल्म ‘श्रीकांत’ और बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘आर्टिकल 370’ को दिया जाएगा। विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को चुकी है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अवॉर्ड देंगी। अभिनेता कार्तिक आर्यन सोमवार को गुजरात पहुंच चुके हैं। वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी गए। उनके अलावा पद्मिनी कोल्हापुरे, साउथ स्टार ममूटी और रणदीप हुड्डा समेत कई सेलेब्स गुजरात पहुंचे हैं। देखिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी से पहले तैयारियों की तस्वीरें-

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *