असम में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा:लंगर में विस्थापित लोगों को खाना खिलाया, कार्तिक आर्यन ने मदद के लिए ₹1 करोड़ दिए थे

0
असम में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा:लंगर में विस्थापित लोगों को खाना खिलाया, कार्तिक आर्यन ने मदद के लिए ₹1 करोड़ दिए थे

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने शनिवार को असम के शिवसागर में ग्लोबल सिख्स द्वारा आयोजित बाढ़ राहत वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन और अन्य जरूरी सामान वितरित किया। रणदीप हुड्डा ने शिवसागर में गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और बाढ़ प्रभावित असम के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने राहत कार्य में भी भाग लिया। लंगर सेवा के दौरान रणदीप हुड्डा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि शिवसागर रेलवे स्टेशन पर आसपास के इलाकों से प्रभावित परिवार पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों से हर दिन भोजन तैयार कर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से ग्लोबल सिख्स के साथ जुड़े हैं। रणदीप हुड्डा ने लोगों से अपील की कि वे सीधे राहत कार्यों में भाग लेकर, प्रार्थना करके या राहत संगठनों को आर्थिक सहायता देकर जरूरतमंदों की मदद करें। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अब तक बाढ़ के कारण 82 लोगों की मौत हो चुकी है। कई बॉलीवुड सेलेब्स मदद के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा के अलावा असम में आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए कार्तिक आर्यन और सलमान खान जैसे बॉलीवुड सेलेब्स भी मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान खान ने अपनी चैरिटेबल संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में कई लेवल का राहत अभियान शुरू किया था। मिड डे के मुताबिक, बीइंग ह्यूमन ने असम में जमीनी स्तर पर काम करने के लिए अपने लोकल फैन क्लब के साथ पार्टनरशिप की थी। कैंपेन के पहले फेज में बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैयार खाने के पैकेट और दूसरी जरूरी चीजें बांटी जा रही हैं। कार्तिक आर्यन ने असम के मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) में 1 करोड़ रुपए की राशि दी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर इस समय की गई इस बड़ी मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया था। असम में आई भीषण बाढ़ पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने दुख जताया था। आलिया ने कहा था कि हर साल यह त्रासदी आती है, फिर भी लोग तैयार नहीं होते। उन्होंने जल्द राहत संगठनों की जानकारी शेयर करने का वादा किया था। वहीं, एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *