आलिया का दीपिका की जगह लेना तय नहीं:कल्कि 2898 AD की शूटिंग का दावा गलत, अल्फा में सीन चुराने के आरोप से ट्रोलिंग जारी, ट्रेलर आया

0
आलिया का दीपिका की जगह लेना तय नहीं:कल्कि 2898 AD की शूटिंग का दावा गलत, अल्फा में सीन चुराने के आरोप से ट्रोलिंग जारी, ट्रेलर आया

अल्फा के टीजर से ट्रोलिंग के निशाने पर आईं आलिया भट्ट का कल्कि 2898 AD से दीपिका को रिप्लेस करना तय नहीं है। आलिया की कास्टिंग और फिल्म की शूटिंग करने के दावों को फिल्म से जुड़े स्पोक्सपर्सन ने निराधार कहा है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में आलिया की कास्टिंग की खबरों पर कहा, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। किसी ने सोशल मीडिया पर यह बात पोस्ट कर दी और बाकी लोगों ने उसे खबर मानकर कॉपी-पेस्ट करना शुरू कर दिया। उनकी कास्टिंग को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।” स्पोक्सपर्सन ने उन दावों को भी निराधार बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने कुछ समय पहले ही फिल्म की 5 दिनों तक शूटिंग की है। दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड कर छोड़ी फिल्म सितंबर 2025 में फिल्म कल्कि के मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि दीपिका कल्कि के पार्ट-2 का हिस्सा नहीं होंगी। बाद में सामने आया कि मां बनने के बाद दीपिका ने फिल्मों में काम करने के लिए 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने की डिमांड की थी। इस डिमांड के चलते उन्हें कल्कि और संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से भी निकाला गया है। खबरें सामने आने के बाद 8 घंटे की शिफ्ट बड़ा मुद्दा रही, जिस पर इंडस्ट्री में बड़ी बहस छिड़ गई। अल्फा से लगातार ट्रोल हो रही हैं आलिया भट्ट हाल ही में यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म अल्फा का टीजर जारी हुआ था। टीजर में साफ लिखा गया था कि फिल्म ऑरिजिनल स्टोरी है, हालांकि टीजर के कई सीन हॉलीवुड फिल्म से मेल खाते थे। इसके अलावा अल्फा का पोस्टर भी काफी हद तक हॉलीवुड फिल्म ड्यून की तरह बनाया गया था। सीन और पोस्टर कॉपी किए जाने पर फिल्म के टीजर और आलिया की जमकर आलोचना हुई थी। आज जारी हुई है अल्फा का ट्रेलर आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर फिल्म अल्फा का ट्रेलर आज रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर एक्शन और एडवेंचर से भरपूर है। फिल्म में ऋतिक रोशन का भी कैमियो होने वाला है, जो यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर और वॉर 2 का हिस्सा रहे हैं। अल्फा यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *