कटरीना कैफ ने 43वें जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं:विक्की कौशल और बेटे विहान दिखाई दिए; लिखा- सबसे खूबसूरत जन्मदिन

0
कटरीना कैफ ने 43वें जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं:विक्की कौशल और बेटे विहान दिखाई दिए; लिखा- सबसे खूबसूरत जन्मदिन

16 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मनाने वाली कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल और बेटे विहान के साथ अपने सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। पोस्ट में विक्की के साथ उनकी तस्वीरें और बेटे विहान के साथ बिताए गए कुछ खास पल नजर आए। तस्वीरों के साथ कटरीना ने एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “मैं हमेशा भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मुझे तुम्हारे जैसा अनमोल साथी दिया। यह मेरा सबसे खूबसूरत जन्मदिन है। और हां, तुम भी कुछ कम अच्छे नहीं हो।” बता दें कि बेटे विहान के जन्म के बाद कटरीना का पहला जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर कटरीना ने पीच रंग की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने खुले बाल और कम एक्सेसरीज के साथ अपना लुक सिंपल रखा। पोस्ट में विक्की कौशल के साथ एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसे सेलिब्रेशन के बाद की बताया गया। इसमें दोनों कैजुअल आउटफिट में साथ नजर आए। कटरीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए विक्की ने पोस्ट में लिखा था, “जान का जन्मदिन।” पिछले साल नवंबर में हुआ बेटे विहान का जन्म
कटरीना और विक्की पिछले साल नवंबर में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को यह जानकारी दी थी। इसके बाद 7 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। मां बनने के बाद कटरीना का यह पहला जन्मदिन था। सलमान के सामने किया था प्रपोज विक्की और कटरीना की जोड़ी बनवाने में करण जौहर की काफी अहम भूमिका है। जब करण ने अपने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ पर कटरीना से सवाल पूछा था कि वो आगे किसके साथ काम करना पसंद करेंगी, तब उसके जवाब में कटरीना ने विक्की का नाम लिया था। ये बात करण ने जब विक्की को बताई तो वो इसे सुन कर दिल पर हाथ रखकर ‘बेहोश’ होने लगे। फिर विक्की ने कटरीना को साल 2019 में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान सरेआम शादी का प्रस्ताव दिया था। विक्की ने कहा था कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, शादियों का मौसम चल रहा है आप भी एक विक्की कौशल को ढूंढकर उससे शादी क्यों नहीं कर लेतीं। उसके बाद कटरीना से विक्की ने सीधे पूछ लिया कि मुझसे शादी करोगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा- हिम्मत नहीं है। हैरानी की बात तो ये थी कि ये सब सलमान खान की मौजूदगी में हो रहा था, जहां उनके एक्सप्रेशन देखने लायक थे। इस वक्त तो सभी ने इसे अवॉर्ड नाइट में एक्टर और होस्ट के बीच का मस्ती-मजाक समझकर नजरंदाज कर दिया, लेकिन फिर जल्द ही दोनों कई मौकों पर साथ नजर आने लगे। साल 2019 के आईफा अवॉर्ड, जी सिने अवॉर्ड फंक्शन में भी दोनों साथ ही पहुंचे थे और साथ बैठे थे। कई बार विक्की को कटरीना के घर में भी स्पॉट किया गया। जल्द ही एक ही हुडी पहनने और एक ही बैकग्राउंड की तस्वीरें पोस्ट करते हुए दोनों के अफेयर की चर्चाएं बढ़ने लगीं। एक फोटो से खुला रिलेशनशिप का राज कटरीना ने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो पीली टी-शर्ट पहने एक शख्स को गले लगाए दिखीं। तस्वीर इतनी क्रॉप थी कि सिर्फ टी-शर्ट का जेब ही दिख रहा था। कुछ समय बाद विक्की ने वही पीली टी-शर्ट पहने हुए तस्वीर पोस्ट की, लेकिन तब कटरीना ने अपनी फोटो डिलीट कर दी। तस्वीरें जल्द ही वायरल हो गईं और दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हो गया। तभी रिपोर्ट्स आईं कि कपल ने डायरेक्टर कबीर खान के घर में रोका कर लिया है। कई अटकलों के बीच विक्की-कटरीना ने 9 दिसंबर 2021 में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस रिसोर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग की, जिसमें चंद करीबी ही शामिल हुए। देखिए शादी की तस्वीरें- शादी के 3 साल बाद 7 नवंबर 2025 में कटरीना ने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम विहान रखा गया है। फिलहाल कटरीना और विक्की ने बेटे की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की हैं। कटरीना कैफ आखिरी बार 2024 की फिल्म मैरी क्रिसमस में विजय सेतुपति के साथ नजर आई हैं। इन दिनों कटरीना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं और अपने ब्यूटी ब्रांड पर फोकस कर रही हैं। छावा की सफलता के बाद ‘लव एंड वॉर’ में दिखेंगे विक्की
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की साल 2025 में आई ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 807 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब विक्की जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं कटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *