यामी गौतम-आदित्य धर हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट नहीं हुए:मुंबई छोड़ने की खबरों को ‘धुरंधर’ डायरेक्टर की टीम ने किया खारिज

0
यामी गौतम-आदित्य धर हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट नहीं हुए:मुंबई छोड़ने की खबरों को ‘धुरंधर’ डायरेक्टर की टीम ने किया खारिज

एक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर के हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप से बसने की खबरों को आदित्य धर की टीम ने खारिज किया है। टीम ने कहा है कि कपल के हिमाचल शिफ्ट होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दोनों मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थायी रूप से बसने वाले हैं। हालांकि, आदित्य की टीम ने इन दावों को स्क्रीन के साथ बातचीत में गलत बताया है। गौरतलब है कि यामी हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शादी से पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर में 25 एकड़ जमीन के साथ एक पारंपरिक हेरिटेज घर खरीदा था, जहां उनकी और आदित्य धर की शादी हुई थी। 2024 में बेटे वेदाविद के माता-पिता बने यामी और आदित्य मई 2024 में माता-पिता बने थे। उनके बेटे का नाम वेदाविद है। कपल ने अपने बेटे की निजता का ध्यान रखते हुए उसका चेहरा मीडिया और सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया है। यामी ने पिछले साल बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, लेकिन उसमें भी चेहरा छिपाकर रखा था। हाल ही में कपल को मिला नेशनल अवॉर्ड 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। वहीं उनके पति फिल्ममेकर आदित्य धर की प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड मिला। ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के बाद बढ़ी कुल संपत्ति रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी और आदित्य की संयुक्त नेट वर्थ लगभग 100 से 125 करोड़ रुपए है। इसमें यामी गौतम की व्यक्तिगत नेट वर्थ 90 करोड़ रुपए है, जो एक्टिंग और विज्ञापनों से आती है। वहीं फिल्म ‘उरी’ और ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर की संपत्ति 20 से 60 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई थी। ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के को-प्रोड्यूसर होने के नाते उनकी कुल संपत्ति में और बढ़ोतरी हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *