रितेश देशमुख ने पैपराजी से पैसे उधार लिए:सड़क पर बच्चों को देने के लिए कैश नहीं था; बोले- उधार चुकाना है, ढूंढने में मदद करें

0
रितेश देशमुख ने पैपराजी से पैसे उधार लिए:सड़क पर बच्चों को देने के लिए कैश नहीं था; बोले- उधार चुकाना है, ढूंढने में मदद करें

एक्टर रितेश देशमुख पैसे उधार देने वाले पैपराजी को सोशल मीडिया की ममद से ढूंढ रहे हैं। दरअसल रविवार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर कुछ बच्चों ने उनसे मदद मांगी, लेकिन उस वक्त रितेश के पास नकद पैसे नहीं थे। इस दौरान वहां मौजूद एक पैपराजी ने रितेश की तरफ से उन बच्चों को पैसे दे दिए। अब रितेश उस फोटोग्राफर का उधार चुकाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर उस फोटोग्राफर की तस्वीर शेयर कर लोगों से उसका कांटेक्ट नंबर ढूंढने की अपील की है। रेस्टोरेंट के बाहर बच्चों ने मांगी थी मदद
रविवार को रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे। उसी वक्त कुछ छोटे बच्चे रितेश के पास पहुंचे और उनसे पैसे मांगने लगे। रितेश ने अपनी जेब चेक की, लेकिन उस समय उनके पास कैश मौजूद नहीं था। फोटोग्राफर ने आगे आकर दिए पैसे
एक्टर को ऐसी स्थिति में देखकर वहां मौजूद एक पैपराजी फोटोग्राफर तुरंत आगे आया। उसने अपनी जेब से पैसे निकालकर रितेश की तरफ से उन बच्चों को दे दिए। रितेश ने उस वक्त उस फोटोग्राफर को धन्यवाद कहा, लेकिन वे उस छोटे से उधार को भी वापस लौटाना चाहते थे। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर मांगा नंबर
घटना के बाद रितेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस फोटोग्राफर की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, “भाऊ, धन्यवाद। कृपया मुझे इनका नंबर ढूंढने में मदद करें। इन्होंने मेरी तरफ से बच्चों को पैसे दिए थे और मुझे उनका यह उधार चुकाना है।” सोशल मीडिया पर लोग रितेश के इस व्यवहार की सराहना कर रहे हैं। शिवाजी महाराज के रोल में दिखे थे रितेश
रितेश देशमुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में एक मराठी फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा वे हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ में भी नजर आ चुके हैं। रितेश अक्सर सोशल मीडिया पर पैपराजी के साथ हल्के-फुल्के पल शेयर करते रहते हैं। ये खबर भी पढ़ें रितेश को लोगों ने एक्टर नहीं, सीएम का बेटा माना:फिल्में फ्लॉप हुईं तो एक्टिंग छोड़ना चाहते थे; कॉमेडी से पहचान मिली, विलेन बनकर चौंकाया कॉमेडी फिल्मों से पहचान बनाने वाले रितेश देशमुख आज ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि एक दौर ऐसा भी था, जब लगातार फ्लॉप फिल्मों और ट्रोलिंग से परेशान होकर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। पूरी खबर पढ़ें

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *