सलमान खान की देर रात क्रिप्टिक पोस्ट:शर्टलेस तस्वीर के साथ लिखा, सलमान डर गया, जो डर गया वो मर गया; स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया था सपोर्ट

0
सलमान खान की देर रात क्रिप्टिक पोस्ट:शर्टलेस तस्वीर के साथ लिखा, सलमान डर गया, जो डर गया वो मर गया; स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया था सपोर्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने देर रात सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। जिसे चंद घंटों में ही 1.3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सलमान ने इंस्टाग्राम से दो शर्टलेस तस्वीरें शेयर कीं। शर्टलेस तस्वीरें जिम की हैं, जिनमें सलमान जिम इक्विपमेंट के पास खड़े हैं और उनके सिर पर तौलिया डला हुआ है। इन तस्वीरों के साथ सलमान खान ने लिखा है, सलमान खान डर गया, हम्म्म जो डर गया समझो मर गया। स्टूडेंट प्रोटेस्ट सपोर्ट कर चर्चा में हैं सलमान खान इन दिनों जंतर-मंतर में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट कर चर्चा में हैं। 2 दिन पहले सलमान ने स्टूडेंट का समर्थन करते हुए एक पोस्ट शेयर की और प्रोटेस्ट के हिंसक होने पर निराशा जाहिर की। उन्होंने लिखा- यह एक बेहद शांतिपूर्ण आंदोलन था। यह देखकर बहुत दुख होता है कि इसे हिंसक मोड़ लेना पड़ा। इस आंदोलन में घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। यह देखकर खुशी होती है कि हमारे देश के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट होकर सामने आए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। आगे सलमान खान लिखते हैं, ‘मैं छात्रों के इस कदम की दिल से सराहना करता हूं। उन्होंने जिस समर्पण, ईमानदारी और मेहनत से पढ़कर अपना भविष्य बनाने का जज्बा दिखाया है, वह काबिले-तारीफ है। यही युवा पीढ़ी एक शिक्षित और मजबूत भारत का निर्माण करेगी और देश का नाम रोशन करेगी।’ सलमान ने आगे लिखा, ‘यह आंदोलन और यह विरोध प्रदर्शन बिल्कुल सही दिशा में किया गया है और छात्रों ने इसे पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया। उनका साहस, हिम्मत और शिक्षा के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है।’ ‘यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका पूरा श्रेय सिर्फ हमारे देश के छात्रों को मिलना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार भी उनका साथ देगी और हमारी शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी। यह सभी के लिए फायदे की स्थिति होगी। मैं सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना करता हूं। भगवान उन सभी का भला करे जो शिक्षा हासिल करना चाहते हैं।’ इच्छा है कि शिक्षा ही अगला ट्रेंड बने- सलमान खान अपनी लंबी-चौड़ी पोस्ट के आखिर में सलमान ने लिखा है, ‘मेरी इच्छा है कि शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन बने। हर साल पढ़ाई को लेकर लोगों का उत्साह और बढ़े। इतना कि बाहर से लोग भारत में पढ़ने आएं और भारत ही एजुकेशन हब बने। सलमान खान की पोस्ट सामने आने के बाद से ही कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स ने भी प्रोटेस्ट में समर्थन देना शुरू कर दिया। इनमें वरुण धवन, प्रीति जिंटा, करीना कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान शामिल हैं। सलमान की पोस्ट के कुछ समय बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्दे पर एक रील पोस्ट की और चर्चा करने की बात की। कुछ देर बाद लिखा- सोनम प्लीज कुछ खा लो, कुछ घंटों में टूटा अनशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट सामने आने के बाद सलमान खान ने नई पोस्ट में सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। संयोग से इसके कुछ घंटों बाद ही उन्होंने अनशन खत्म कर दिया। सलमान खान ने लिखा था, छात्र हमारी टॉप प्रायोरिटी हैं, चाहे शिक्षा के मामले में हो या उनकी सुरक्षा के। इसलिए उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है और न ही उनके माता-पिता को उनकी फिक्र करनी चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है और मुझे पूरा भरोसा है कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए छात्रों से मेरी अपील है कि वे अपने घर लौट जाएं और अपने माता-पिता के पास रहें। आगे सलमान ने लिखा, ‘सोनम, अब यह मामला खत्म हो चुका है, भाई। इसे और आगे मत बढ़ाओ। अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो उसी जज़्बे को फिर से दिखाना, हालांकि मुझे इसकी संभावना नहीं लगती। फिलहाल कुछ खा लो। अगर चाहो तो मैं अपने घर से तुम्हारे लिए खाना भी भिजवा दूंगा।’

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *