सिक्योरिटी को चकमा देकर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचा फैन:बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो एक्टर ने रोककर मुलाकात की, देखें वीडियो

0
सिक्योरिटी को चकमा देकर जॉन अब्राहम से मिलने पहुंचा फैन:बॉडीगार्ड ने पकड़ा तो एक्टर ने रोककर मुलाकात की, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम से मिलने के लिए एक फैन स्टेज पर पहुंच गया। यह घटना तब हुई, जब रविवार यानी 21 जून को वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे के मौके पर वह बेंगलुरु में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए। इवेंट के दौरान जॉन ने बाइक पर एंट्री ली और वहां मौजूद लोगों से बाइक्स के प्रति अपने लगाव के बारे में बात की। इवेंट के दौरान एक फैन सिक्योरिटी को चकमा देकर स्टेज पर जॉन से मिलने पहुंच गया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि फैन के स्टेज पर पहुंचते ही एक बॉडीगार्ड ने उसे पकड़कर नीचे ले जाने की कोशिश की। इस दौरान जॉन अब्राहम ने बॉडीगार्ड को रोकने की कोशिश की और फैन से कुछ देर मुलाकात की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने जॉन के व्यवहार की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “जॉन सच में जमीन से जुड़े इंसान हैं।” दूसरे ने लिखा, “जॉन बहुत अच्छे इंसान हैं।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “आप इंसानियत, दयालुता और अपने फैंस के लिए प्यार की मिसाल हैं। आपने अपने फैन का दिन बना दिया।” हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसे पेड पीआर स्टंट बताया। एक यूजर ने लिखा, “इसमें मुझे कुछ भी असली नहीं लगा, आजकल पीआर टीमें बहुत क्रिएटिव हो गई हैं।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “पता नहीं इस एक्ट के लिए कितने पैसे दिए गए। अब सब कुछ लाइक्स, व्यूज और चर्चा के लिए किया जाता है।” जॉन आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आए थे वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आए थे, जो पिछले साल 14 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं, इससे पहले वह फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में नजर आए थे। यह फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का कुल बजट लगभग 20 करोड़ रुपए था। वहीं, दुनिया भर में इसकी कुल कमाई लगभग 51.46 करोड़ रुपए रही थी। अब वह रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन में बन रही राकेश मारिया की बायोपिक में दिखाई देंगे, जिसके इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा वह हर्षवर्धन राणे के साथ ‘फोर्स 3’ पर भी काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *