हरियाणवी सिंगरों ने स्टूडेंट्स के समर्थन में नए गाने रोके:न्योलीवाला बोले- मेरी उम्र के युवा लाठियां खा रहे, मैं खुशियां नहीं मना सकता

0
हरियाणवी सिंगरों ने स्टूडेंट्स के समर्थन में नए गाने रोके:न्योलीवाला बोले- मेरी उम्र के युवा लाठियां खा रहे, मैं खुशियां नहीं मना सकता

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अब हरियाणा के चर्चित कलाकार भी खुलकर उतर आए हैं। हरियाणवी रैपर एमसी स्क्वायर और सिंगर ढांडा न्योलिवाला ने छात्रों के समर्थन में अपने आगामी गानों की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का ऐलान किया। ढांडा न्योलीवाला ने तो इंस्टाग्राम पर यहां तक लिख दिया कि जब तक स्टूडेंट्स के लिए हालात सामान्य नहीं होंगे, मैं अपने नए गाने रिलीज नहीं करूंगा। मेरी उम्र के युवा लाठियां खा रहे हैं, मैं अपना काम प्रमोट कर खुशियां नहीं मना सकता। वहीं, गुलजार छानीवाला और देव कुमार देवा ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों की बात सुनने और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की। सभी कलाकारों ने पेपर लीक मामलों पर जवाबदेही तय करने और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही। मंगलवार रात को गुलजार छानीवाला जंतर-मंतर पर धरनास्थल पर पहुंचे। गुलजार ने मंच से कहा- बहुत अच्छा कर रहे हो। इतना प्यार देखकर मुझे रोना आ गया। अब सिर्फ इंसानियत की लड़ाई है। पूरा हरियाणा आपके साथ है। ढांडा न्योलिवाला ने सोशल मीडिया पर स्टोरी में क्या लिखा गुलजार छानीवाला ने प्रधानमंत्री से न्याय की अपील की देव कुमार देवा ने भी छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया एमसी स्क्वायर ने छात्रों के समर्थन में जारी किया वीडियो

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *