कटिहार में शुरु हुई राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा, धीरे-धीरे बढ़ रहा का‎फिला

0

कटिहार (एजेंसी)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बुधवार को बिहार के कटिहार जिले में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु हो गई। उनका का‎फिला धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी ने यहां एक रोड शो के साथ अपनी न्याय यात्रा फिर से शुरू की। पार्टी के एक नेता ने कहा कि कटिहार में रात्रि विश्राम के बाद गांधी ने सुबह अपनी यात्रा शुरू की। उनके पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे के आसपास मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने की उम्मीद है। इस दौरान राहुल गांधी को एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) की छत पर बैठे देखा गया जो धीरे-धीरे शहर की मुख्य सड़कों से गुजर रहा था। उन्होंने सड़क पर जमा उत्साही भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया तथा स्थानीय लोग सड़क के दोनों ओर कतारबद्ध होकर जुलूस को गुजरते हुए देखते रहे। बता दें ‎कि राज्य में कांग्रेस की ये यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब पूर्व सहयोगी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस जा चुके हैं। नीतीश कुमार के पाला बदलने से पहले कांग्रेस ने जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के साथ बिहार में सत्ता साझा किया था। कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया ‎कि राहुल गांधी कुछ दिनों बाद झारखंड के रास्ते राज्य में लौटेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पूर्णिया में एक रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार किया और कहा कि महागठबंधन के सहयोगियों के दबाव में जाति सर्वेक्षण कराने के बाद नीतीश खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे थे। भाजपा ने उन्हें बाहर निकलने का रास्ता बता ‎दिया है। इस दौरान रैली को संबो‎धित करते हुए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा ‎कि हमें ऐसे पाला बदलने वाले नीतीश कुमार की अब जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *