नगर निगम कर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

0

अलीगढ़। बुधवार की रात्रि समय लगभग 10:30 बजे करीब जी0टी0 रोड पर नगर निगम का कर्मचारी विष्णू अपनी ड्यूटी से अपने घर सरसौल जा रहा था। तभी रास्ते में चार पहिया वाहन चालक दो युवक नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए।  नगर निगम कर्मी विष्णू को टक्कर मार दी और मारपीट करते हुए विष्णू को दोनो वाहन चालक अपनी गाड़ी में डालकर नजदीक के फॉर्चून होटल में ले गए। दोनो व्यक्तियों ने अपने और साथियों को बुला कर विष्णू के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की जिससे विष्णू गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब इस घटना की जानकारी नगर निगम स्टाफ को हुई तो सभी लोग सुबह थाना बन्ना देवी पहुंच गए और घटना की जानकारी भाजपा नेता राहुल चेतन को दी।  भाजपा नेता राहुल चेतन ने थाना प्रभारी से कहा की अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। प्रशासन से नोक झोंक के साथ, भाजपा नेता राहुल चेतन, ड्राइवर संघ के महामंत्री उदय सिंह,शेखर जीवन, आदर्श साहनी,शिवम धूरी,आदि नगर निगम के स्टाफ थाना बन्ना देवी पहुंचे, तब प्रशासन ने अपराधियों में से दो व्यक्तियों को पकड़ कर थाने ले आई, और मुकदमा दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *