मशहूर कवि डा. कुमार विश्वास को राज्यसभा में भेज सकती भाजपा

0

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की सात राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने 35 नाम की एक सूची तैयार की है। दिलचस्प है कि इस सूची में तेज-तर्रार प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को फिर से भेजने के साथ-साथ मशहूर कवि डा. कुमार विश्वास के नाम पर भी चर्चा की गई है। हाल के दिनों में डा. कुमार विश्वास पूरी तरीके से भाजपा के रंग में रंगे दिखाई दिए हैं। इसके बाद अगर पार्टी की ओर से उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है, तब इसमें किसी को आश्चर्य नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक में इन 35 प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा की गई है। इसके अलावा डा. कुमार विश्वास को गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी तैयारी है। इसकी भी चर्चा उत्तर प्रदेश की राजनीति में खूब चल रही है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर डा. कुमार विश्वास को लेकर भाजपा की क्या रणनीति है? हाल के दिनों में वह लगातार कथा वाचन और कविताओं के जरिए लोगों के बीच रहते हैं। रामचरितमानस को लेकर भी वह विशेष व्याख्यान देते हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद कुमार विश्वास पर बेहद खुश नजर आए। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन वहां मौजूद रहे। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी दिया था। उत्तर प्रदेश में 10 राज्य सभा की सीटें खाली हो रही है। इनमें से सात भाजपा के खाते में है, वहीं तीन समाजवादी पार्टी के खाते में है। 7 सीटों पर भाजपा के दावेदारी मजबूत है दो पर समाजवादी पार्टी की। तीसरी सीट भी समाजवादी पार्टी के खाते में जा सकती है। लेकिन अगर भाजपा चाहे तब वहां अपना उम्मीदवार उतार कर राजनीतिक गतिविधि को बढ़ावा दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *