सामाजिक आर्थिक असमानता देश की सबसे बड़ी समस्या-रोहिताश विक्की

0
DSC_9843

अलीगढ़। जयभीम फाउंडेशन के तत्वावधान में अलीगढ़ राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में मुक्ताकाश मंच पर प्रोफेसर जाहिद मुफ्ती की अध्यक्षता में सामाजिक आर्थिक परिवर्तन विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के निदेशक रोहिताश कुमार विक्की ने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। लेकिन देश के सामने तीन बड़ी समस्याएं हैं, 1. सामाजिक असमानता, यानि जातिवाद, साम्प्रदायिकता एवं लैंगिक असमानता, 2. आर्थिक असमानता, यानि बेरोजगारी, 3. राजनैतिक अक्षमता, यानि राजनीति में आरक्षित सीट पर संसद या विधान सभा में पहुंचने वाले नेता कमजोर वर्गों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करने के बजाय स्वयं के हित या पार्टी के हित में काम करते हैं। कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए कार्य नहीं करते।


उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक असमानता को दूर किये बिना राष्ट्र की तरक्की नहीं हो सकती। इसलिए मानवता व राष्ट्रहित में कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण आवश्यक है।पूर्व राज्यमंत्री राजाराम आनन्द ने कहा कि 10 प्रतिशत लोगों के पास 90 प्रतिशत संसाधन और शासन प्रशासन में भागीदारी है और 90 प्रतिशत लोग गरीबी, जातिवाद, भ्रष्टाचार व उत्पीड़न के शिकार हैं। उन्होंने भारत में कमजोर वर्गों की स्थिति की वास्तविक तस्वीर उजागर की। प्रो. जाहिद मुक्ति एवं सहायक निदेशक उद्यान बलजीत सिंह जी ने कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के अधिकार सुरक्षित हैं। उन्होंने मानव अधिकारों के संरक्षण और प्रोत्साहन की आवाश्यकता पर जोर दिया। निदेशक सोनम अम्बेडकर ने कहा कि भारत में सामाजिक रूप से मिलने पर लोग जाति पूछते हैं। जिससे व्यक्ति भावनात्मक रूप से अलग-थलग और हीन महसूस करने लगता है। जबकि इंसानियत सर्वोपरि है। संविधान में समानता का अधिकार दिया गया है। जिससे महिलाएं विभिन्न जाति धर्म संप्रदाय के लोगों को संरक्षण प्राप्त है। उन्हें आर्थिक रूप से भी अमीर और समृृद्ध होने से कोई नहीं रोक सकता है। सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की चाबी अपने दिमाग के ढक्कन को खोलना तथा अपने अधिकार प्राप्त करना है।कार्यक्रम में मिशन परिवर्तन स्कूल के बच्चों ने शिक्षा और ज्ञान की देवी सावित्रीबाई फूले पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। चित्रांशी ने महिला सशक्तिकरण की ‘योधा बन गई मैं’ शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में सर्वश्री प्रो. जाहिद मुक्ति साहब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, धर्म शास्त्र विभाग, गीता मौर्य एड, अर्चना सिंह, निदेशक, पंेथाॅज माइक्रो फाइनेंस, श्री सी.पी. सिंह, सिविल डिफेंस, श्री बलजीत सिंह सहायक निदेशक उद्यान, जोधवीर सिंह, उदयवीर सिंह, राधाचरन सूर्यवंशी, देवेन्द्र कुमार आहुजा, जयसिंह प्रेमी, मिशनरी गायक प्रशांत कमली, श्रीनिवास सविता, के.बी. मौर्य अध्यक्ष, मानव सेवा संस्थान, राहुल गौतम संस्थापक रन फोर अम्बेडकर, सुमन गौतम प्रदेश अध्यक्ष, समता सैनिक दल, ताहिर हुसैन उ.प्र. उपभोक्ता परिषद, सरोज मिशन परिवर्तन स्कूल, श्री गौरव सिंह संपादक पारदर्शी खबर, देवराज सिंह, सोशल एक्टिविस्ट प्रेमलता, किशोरीलाल बौद्ध, ताहिर हुसैन, शिवकुमार, विमला गौतम, मनोज कुमार, पवन कुमार आदि लोगों को सामाजिक आर्थिक परिवर्तन लीडरशिप के लिए शाॅल पहनाकर, प्रशस्ति पत्र देकर, मैडल व प्रतीक चिन्ह देकर सामाजिक आर्थिक परिवर्तन लीडर सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सर्वश्री रामवीर सिंह, नितेश कुमार, सुमेध सिंह, अरून शर्मा, रूपकिशोर राजपूत, योगेश बघेल आदि प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन फाउंडेशन के निदेशक रोहिताश कुमार विक्की ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *