1 जनवरी से 3 जनवरी तक राष्ट्रीय बौद्व महासभा द्वारा भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस,शिक्षा दिवस का आयोजन
अलीगढ़। राष्ट्रीय बौद्व महासभा के नेशनल काॅडीनेटर डा.राजारमन आनन्द ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि महाराष्ट्र में आगामी नये साल में 1 जनवरी 2026 से 3 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय बौद्व महासभा द्वारा भीमा कोरोगांव का शौर्य दिवस और माता सावित्रीबाई फुले की जयन्ती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में देश भर के बहुजन और अन्य पिछडावर्ग के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
