राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा बस्ती में मनाई संत रविदास जयंती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा बस्ती में मनाई संत रविदास जयंत
अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों द्वारा नौरंगाबाद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाई गई। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ममता शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वहीँ संघ के पदाधिकारी विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र कुमार शर्मा, भाग सेवा प्रमुख सुनील शर्मा भंडारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि संत रविदास जी एक महान संत, एक दार्शनिक कवि और समाज सुधारक थे। इनकी गणना भारत में ही नहीं, अपितु विश्व के महान संतों में होती है। इनका उपनाम रैदास है। सभी लोगों ने फूलमाला अर्पित कर उनको शत-शत नमन किया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी एवं सहायिका वेलफेयर एसोसियन की प्रदेश महामंत्री ममता शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भूपेंद्र कुमार शर्मा, सुनील भंडारी, देवेन्द्र पाल सिंह, राशन डीलर सुमन लता, ममता चौधरी, प्रिंस, संदीप, शकुंतला देवी, प्रशांत, मंजरी देवी, बंटी आदि उपस्थित रहे।