छांगुर बाबा की गिरफ्तार पर सीएम योगी बोले…धर्मांतरण कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

0
yogi-adityanath

लखनऊ(एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के मामले में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया गया है। छांगुर बाबा के पुलिस की पकड़ में आने के बाद एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सीएम योगी ने छांगुर बाबा और अवैध धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि बलरामपुर में धर्मांतरण की साजिश की गई, लेकिन हमारी सरकार ने धर्मांतरण कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि आरोपी छांगुर बाबा ने धर्मांतरण कराने के लिए अलग-अलग रेट तय किए थे। ये लोग देश का स्वरूप बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। दरअसल, सीएम योगी ने अवैध धर्मांतरण और छांगुर बाबा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कड़ी में धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सीएम योगी ने बाबा छांगुर के कारनामों का जिक्र कर बताया कि कैसे धर्मांतरण करना है, इसका आरोपी छांगुर ने रेट भी तय किया थे। धर्मांतरण के लिए तय किए रेट सीएम योगी ने कहा, आपने देखा होगा किस प्रकार की साजिशें हो रही हैं। अभी बलरामपुर में हम लोगों ने बड़ी कार्रवाई को आगे बढ़ाया। आपने देखा होगा, आरोपी ने रेट तय किए, धर्मांतरण के कार्यक्रम को कैसे आगे बढ़ाना है। हिंदुओं में, ब्राह्मणों में, क्षत्रियों में, सिखों में, ओबीसी जातियों में, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों में, लोगों को कैसे धर्मांतरण करना है, सबके रेट तय थे। विदेशों से धनराशि आ रही थीं। सीएम योगी ने कहा, आप सोचिए, 100 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन अब तक उसके 40 खातों में प्राप्त हुआ है और वह लगातार उस अभियान को बढ़ाने का कार्य कर रहा था। इस रूप में देश का स्वरूप बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। परिस्थितियां बदली हैं, उद्देश्य उनका वहीं है जो उस समय था, हां, काम का तरीका उन्होंने बदला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे