महाबोधि बिहार को मुक्त कराने के लिए अलीगढ़ में होगा धरना प्रदर्शन
अलीगढ ( उ.प्र.)। विश्व को करूणा, मैत्री, और मानवता का सन्देश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध की ज्ञानस्थली एवं दुनिया के बौद्धों की आस्था एवं श्रद्धा के सबसे पवित्र धम्म स्थल बोधगया महावोधि महाविहार को बुद्धिस्ट टैम्पल (बी टी) एक्ट 1949 निरस्त कर गैर- बौद्धों के असंवैधानिक नियंत्रण से मुक्त कराने हेतु 12 फरवरी 2025 से किये जा रहे आन्दोलन के समर्थन में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा द्वारा 21 जुलाई 2025 को महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं मा. मुख्यमंत्री विहार प्रदेश के नाम देश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरना -प्रदर्शन एवं जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जायेंगे। इसी क्रम में 21 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय बौद्ध महासभा अलीगढ़ तथा अन्य धार्मिक- सामाजिक संगठन स्थानीय डाॅ. अंबेडकर पार्क में 10 से 12:00 तक धरना के बाद 1:00 बजे जिलाधिकारी के माध्यम से अपना ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।
