महिला शक्ति स्थल निमार्ण कार्य में तेजी लाने के लिए सदस्यों ने लिया संकल्प
अलीगढ़। ‘‘माता सावित्रीबाई फुले एवं माता रमाबाई अंबेडकर स्मारक समिति‘‘ की पाक्षिक मीटिंग गुलाबशीला गार्डन, बोरना अलीगढ़ पर सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक की शुरुआत में समिति के उपाध्यक्ष डाॅ. राजारमन आनंद ने आपस में परिचय कराने के बाद स्मारक स्थल के निर्माण कार्य तथा आय-व्यय के संबंध में सभी को जानकारी दी। उन सदस्यों की सराहना की गई जिन्होंने अब तक रसीद बुक के माध्यम से दान दाताओं से प्राप्त रुपए 2,26,100ध्-समिति के कोष में जमा किया है। धम्मदानी अध्यक्षा मा. शीला सिंह जी तथा सह- कोषाध्यक्ष गौरव सिंह द्वारा समस्त मा. सदस्यों को अवगत कराया गया कि आने वाले दिनों में महिलाशक्ति स्थल का लैंटर व सीड़ियों के निर्माण हेतु लगभग 1.5 लाख रुपए की जरूरत होगी, इसलिए इसकी व्यवस्था हेतु धम्मदान एकत्रित करने के लिए सदस्यों द्वारा योगदान में तेजी लायी जाए। जबकि पिछली मीटिंग में प्राप्त सुझाव के अनुरूप शहर में फ्लैक्स लगवाने तथा निर्माण कार्य पर मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यगणों ने संतुष्टि प्रकट की। इस दौरान बैठक में ए.आर.अकेला, निशा गौतम एवं डॉ. राजारमन आनंद द्वारा दानदाताओं से प्राप्त धनराशि कोषाध्यक्ष के पास जमा की गई। इस ऐतिहासिक स्मारक स्थल के निर्माण हेतु धनराशि जुटाने के लिए डॉ. एम.पी. सिंह राजपूत ने समिति की रसीद बुक प्राप्त की। इस मीटिंग में चेतराम माहौर, जितेंद्र कुमार यादव, उदयवीर सिंह नागर, यादराम वर्मा, कपिल कुमार माहौर, छोटेलाल बौद्ध तथा जितेंद्र कुमार न्यूज सच-24 उपस्थित रहे। गुलाब वाटिका के प्रबंधक राजेन्द्र पी. सिंह द्वारा जलपान का प्रबंध किया गया।
