सिद्वार्थ नगर अम्बेडकर पार्क समिति के भूपलाल सिंह बने अध्यक्ष

0
Sidharth nagr park

अलीगढ़। डॉ. बी आर अंबेडकर मेमोरियल पुस्तकालय एवं समाज सुधार समिति की प्रबंध कमेटी सिद्धार्थ नगर, अलीगढ़ का 2 वर्षीय अधिवेशन संस्था के सभागार में संपन्न हुआ। निवर्तमान कमेटी ने अपना 2 वर्ष का आय- व्यय लेखा तथा कार्य की रिपोर्ट सदन में रखी जिसे समिति के उपस्थित संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य और सामान्य सदस्यों ने संतोषजनक माना व स्वीकार किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. राजा रमन आनंद ने अपने संबोधन में करीव 46 वर्ष पूर्व स्थापित इस समिति के गौरवशाली इतिहास और गरीव बस्ती में जन सहयोग से निर्मित कीमती पुस्तकालय, अंबेडकर सभागार , सुसज्जित माता रमाबाई अम्बेडकर हाल एवं भव्य बुद्ध विहार के भवन को कमजोर वर्ग के गौरव और प्रतिष्ठा का प्रतीक बताया। आज नई कार्यकारिणी में 2 वर्ष के लिए स्थापित चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव अधिकारी मा. डॉ.राजारमन आनंद , मा. डॉ. बालकिशन पू.सीएमओ व मा. जोधवीर सिंह पू अध्यक्ष की निर्वाचन पीठ ने ई.भूपलाल सिंह को अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की एवं उनको प्रमाण पत्र हस्तांतरित किया गया। अंत में निवर्तमान अध्यक्ष और कार्यक्रम के सभापति मा. राम प्रसाद त्यागी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पू. वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रद्धेय कांति प्रसाद द्वारा किया गया और अधिवेशन में आ. के पी सिंह ,कालीचरण, साहब सिंह बौद्ध, लटूरी सिंह, नेत्रपालसिंह,अमर सिंह, इंद्रजीतसिंह गौतम, उदयवीर सिंह नागर , राजेन्द्र पाल सिंह,गोविंद राम सत्संगी, सी.बी. निमेस, सोरन सिंह एडवो, डाॅ.बुद्ध रत्न आनंद, शील रत्न आनंद, मनजीत सिंह रावल, लाखनसिंह, दाताराम विमल आदि अनेक सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे