चंडीगढ़ टेस्ट- फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान ने दूसरा विकेट गंवाया:कुलदीप यादव ने गुरबाज को पवेलियन भेजा; टीम भारत से 338 रन पीछे
भारत ने चंडीगढ़ टेस्ट के तीसरे दिन अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। अफगानी टीम ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। टीम 338 रन पीछे है। सेदीकुल्लाह अटल और रहमत शाह की जोड़ी क्रीज पर है। कुलदीप यादव ने रहमानुल्लाह गुरबाज को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। सोमवार को लंच ब्रेक से पहले अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 412 रन की बढ़त मिली। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने छह विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी। मैच का स्कोरबोर्ड
