गाजीपुर। गंगा नदी में मछली मार रहे मुछआरों ने बहकर जा रहे ट्राली बैग को रविवार को मुहम्मदाबाद क्षेत्र के हरिवल्लमपुर ग्राम पंचायत के चकतरफिया के सामने निकालकर खोला तो उसमें युवती का शव मिला। उसमें शव देखकर सूचना पुलिस को दी। युवती के गले में रस्सी बंधी थी। शव सड़-गल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने गंगा तट पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। युवती काले रंग की जींस और काले छींटदार टाप पहने थी। ट्रॉली बैग में ऊंची हील की सैंडिल भी मिली।
