दिलजीत की 2 दिन पहले रिलीज ‘सतलुज’ OTT से हटाई:फिल्म में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार हत्याओं का दावा

0
दिलजीत की 2 दिन पहले रिलीज 'सतलुज' OTT से हटाई:फिल्म में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार हत्याओं का दावा

पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित दिलजीत दोसांझ की फिल्म को अचानक OTT प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। खालड़ा ने आतंकवाद के दौर में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार युवाओं को मारने का दावा किया था। यह फिल्म 3 साल की रोक के बाद 2 दिन पहले ही नाम बदलकर रिलीज की गई थी। पहले इसका नाम ‘पंजाब 95’ था, जिसे ‘सतलुज’ नाम से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। फिल्म हटाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने कहा- एक इंसानियत होती है, वह इंसानियत मर गई। मुझे इस बात का दुख नहीं है कि फिल्म इंटरनेट से हटा दी गई, क्योंकि फिल्म लोगों तक पहुंच चुकी है। एक बार जो चीज इंटरनेट पर आ गई, उसे हटाना आसान नहीं है। इनके सलाहकार ठीक नहीं हैं। इस फिल्म के साथ वही हुआ, जो खालड़ा जी के साथ हुआ था। फिल्म हटाने पर पंजाबी कलाकारों ने गुस्सा जताया है। वहीं फिल्म क्यों हटाई गई, किसने हटवाई, इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 के बयान में सिर्फ इतना कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अगले आदेश तक ‘सतलुज’ प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं रहेगी। कंपनी ने कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी उचित विकल्प तलाश रही है, ताकि फिल्म को जल्द से जल्द फिर से दर्शकों के लिए उपलब्ध कराया जा सके। फिल्म में दिखाया, पुलिस की क्रूरता से आतंकवाद का रास्ता
दिलजीत की इस फिल्म में पूर्व CM बेअंत सिंह की बम ब्लास्ट में हत्या का सीन भी दिखाया गया है। फिल्म की कहानी के लिए इस सीन को एक टर्निंग पॉइंट के रूप में दिखाया गया है कि इसके बाद पुलिस की क्रूरता शुरू हुई। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि कैसे पुलिस की क्रूरता और निर्दोष लोगों पर बढ़ते अत्याचारों के कारण एक आम आदमी अंदर से टूट जाता है और आतंकवाद या इस तरह के कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाता है। इसमें तत्कालीन DGP केपीएल गिल को IPS बिट्‌टा के तौर पर दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है 31 अगस्त 1995 को तत्कालीन सीएम बेअंत सिंह की हत्या होती है और इस घटना के ठीक एक हफ्ते बाद यानी 6 सितंबर 1995 को जसवंत सिंह खालड़ा का भी अपहरण कर लिया जाता है। मुख्यमंत्री की मौत के बाद जब राजनीतिक माहौल बदला, तो पुलिस को डर था कि खालड़ा उनके इस 25 हजार अवैध दाह-संस्कार के काले राज को दुनिया के सामने न ले आएं, इसलिए वे खालड़ा का अपहरण करने का कदम उठाते हैं। सरकारी सोर्स- खालिस्तान समर्थक आंदोलन के पक्ष में माहौल बन सकता है
केंद्र सरकार से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक फिल्म के कुछ हिस्सों का भारत विरोधी ताकतों द्वारा दुरुपयोग किए जाने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, चिंता है कि फिल्म के कुछ दृश्य और सामग्री का इस्तेमाल खालिस्तान समर्थक आंदोलन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए किया जा सकता है, खासकर पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा हो सकता है। सरकार का मानना है कि “ऐसे मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सबसे ऊपर होते हैं। यह राजनीति का विषय नहीं है। 25 हजार अवैध कत्ल, किडनैप कर मर्डर, जिन जसवंत खालड़ा पर फिल्म, उनकी कहानी जानिए पहले फिल्म के बारे में जानिए… अब पढ़िए, फिल्म हटाने पर दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा… अकाली सांसद बोली- फिल्म हटाई, लेकिन काला दौर नहीं छिपा सके
सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि शहीद भाई जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सतलुज’ को भारत में हटाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा करके पंजाब के उस काले दौर को नहीं छिपाया जा सकता, जब कांग्रेस सरकार ने हमारे नौजवानों को उनके घरों से उठाकर मार दिया था। भाई खालड़ा ने उन अज्ञात शवों के वारिस बनकर सरकार से सवाल किए और इसके लिए शहादत दी। मैं इस फैसले की कड़ी निंदा करती हूं और मांग करती हूं कि फिल्म पर लगाई गई पाबंदी हटाई जाए। आप सांसद बोले- इतिहास का ईमानदारी से सामना किया जाए
आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद मालविंदर कंग ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है। जब कोई देश अपने ही इतिहास से डरने लगे, तो सेंसरशिप उसका सबसे खतरनाक हथियार बन जाती है। ‘सतलुज’ को रोककर भाजपा ने अपना असली चेहरा उजागर कर दिया है। यह पंजाब की सच्चाई को लेकर उसकी असहजता और पंजाब के प्रति उसके लगातार पूर्वाग्रह का एक और उदाहरण है। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि ‘सतलुज’ को बिना किसी देरी के दोबारा उपलब्ध कराया जाए। इतिहास का ईमानदारी से सामना किया जाना चाहिए, न कि उसे चुप्पी और सेंसरशिप के जरिए दबाया जाना चाहिए। ——————- ये खबर भी पढ़ें… दिलजीत दोसांझ का खुलासा-कभी दुनिया छोड़ना चाहता था: सोशल मीडिया पर लाइव आए; कहा-मां के प्यार ने बदल दिया फैसला
मशहूर पंजाबी सिंगर और ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ हमेशा अपने खुशमिजाज और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने उनके लाखों फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *