बिग बॉस से निकाले गए हरियाणवी इन्फ्लुएंसर ने चुप्पी तोड़ी:नकुल ढुल बोले- घरवालों के कहने पर निकाला, बात खत्म कर, आगे बढ़ो
हरियाणवी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल ने बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद रविवार देर शाम चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी और कहा कि काश, वे शो में अपना और ज्यादा योगदान दे पाते। नकुल ने शो से बाहर किए जाने को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें स्थिति खराब होने के कारण नहीं, बल्कि घर के बाकी सदस्यों के कहने पर बाहर निकाला गया था। उन्होंने आखिर में लिखा, “अब इस मुद्दे को खत्म करो और आगे बढ़ो।” वहीं, सोशल मीडिया पर नकुल ढुल की बिग बॉस 20 में दोबारा एंट्री होने के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, नकुल ने इसे लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। गुल्लू के हाथापाई के बाद निकाले गए थे बिग बॉस 20 में हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल उर्फ ‘मिट्ठू डॉन’ को 12 अक्टूबर 2026 को साथी कंटेस्टेंट कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद शो से बाहर किए जाने की खबर सामने आई। नकुल ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर ‘वीकेंड का वार’ में एंट्री की थी, लेकिन उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चली। नॉमिनेशन टास्क के बाद नकुल ने सिंगर काजी तौकीर से स्काउट के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर सवाल-जवाब किए। इस दौरान काजी ने गुल्लू से नकुल को समझाने के लिए कहा, जिससे विवाद बढ़ गया। बहस के बीच नकुल ने गुल्लू को धक्का दिया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दूसरे कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। एक्ट्रेस माही विज समेत कुछ घरवालों ने नकुल के व्यवहार पर नाराजगी जताई और उन्हें शो से बाहर करने की मांग की। इसके बाद बिग बॉस ने शारीरिक हिंसा को शो के नियमों का उल्लंघन मानते हुए उन्हें बाहर करने का फैसला सुनाया। कौन हैं मिट्ठू डॉन और उनसे जुड़े विवाद जानिए…. ——————— ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणवी एक्ट्रेस की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री:सलमान खान ने देसी छोरी कहकर इंट्रोड्यूस कराया, बोले- अब असली ‘ड्रैगन मोड’ देखने को मिलेगा हरियाणा के पानीपत से निकलकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कनिका मान अब रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में पहुंच गई हैं। ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने उनका स्वागत किया। कनिका ने ‘शरारत’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शो की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली। (पूरी खबर पढ़ें)
