सुशांत केस के बाद रिया के पिता की नौकरी गई:सरनेम पता चलने पर अस्पताल ने कहा- आप यहां नौकरी नहीं कर सकते, नहीं था कोई रोजगार

0
सुशांत केस के बाद रिया के पिता की नौकरी गई:सरनेम पता चलने पर अस्पताल ने कहा- आप यहां नौकरी नहीं कर सकते, नहीं था कोई रोजगार

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिवार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 2020 में हुई इस घटना के बाद रिया लगातार लोगों और जांच एजेंसियों की नजर में रहीं। जब उनकी गिरफ्तारी हुई तो भाई का करियर बर्बाद हो गया और पिता को भी अस्पताल की नौकरी से निकाल दिया गया। फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में रिया ने बताया, ‘हमारे पास कोई काम नहीं था, हम घर में बैठे रहते थे। पूरे समाज ने हमें ठुकरा दिया था। फिल्में भी मिल नहीं रही थीं। शौविक को नौकरी भी नहीं मिल रही थी। कोई कॉर्पोरेट उसे लेने को तैयार नहीं थे।’ आगे उन्होंने कहा, ‘पापा को शहर के एक बहुत बड़े अस्पताल में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की बहुत बड़ी नौकरी मिली थी। फिर उन्हें उनका सरनेम पता चला और कहा गया- माफ कीजिए, आप रिया चक्रवर्ती के पिता हैं, इसलिए आप यहां काम नहीं कर सकते।’ भाई को मिला IIM में एडमिशन, लेकिन जेल जाने से पढ़ाई छूटी रिया ने ये भी बताया है कि सुशांत की मौत से पहले उनके भाई शौविक को CAT में 97 प्रतिशत मिले थे और उसका एडमिशन IIM में हुआ था, लेकिन रिया के साथ उनकी भी गिरफ्तारी हो गई। पूरी फीस जमा होने के बावजूद वो पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। रिया ने बताया है कि उन्हें कहीं नौकरी तक नहीं मिली। सुशांत की मौत के बाद जांच और जेल 14 जून 2020 में हुई सुशांत की मौत के बाद रिया जांच के घेरे में आ गई थीं। जांच से जुड़े ड्रग मामले में रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। रिया कुछ समय जेल में भी रही थीं। वह पहले बता चुकी हैं कि इस पूरे दौर का उनकी मानसिक सेहत पर असर पड़ा और उन्हें PTSD हुआ था। बाद में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने सुशांत की मौत के मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। इस रिपोर्ट में रिया को मामले के आरोपों से मुक्त किया गया, जिससे उन्हें कई साल की जांच के बाद राहत मिली। ‘द ट्रेटर्स’ में मलाइका से हुआ विवाद रिया फिलहाल ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 में हिस्सा ले रही हैं। शो के दौरान उनका कंटेस्टेंट मलाइका शेरावत से भी तीखा विवाद हुआ। मलाइका के ‘कमबैक’ पर मुनव्वर फारूकी की टिप्पणी के बाद रिया ने उनका बचाव किया था। रिया ने मलाइका से कहा कि मुनव्वर आपके कमबैक पर पॉजिटिव बात कर रहे थे, उन्होंने कुछ गलत तरह नहीं कहा था। इसके बाद मलाइका ने कहा, “ओह, यह तुम्हारा कमबैक है? क्या यह गेम कमबैक के बारे में है? मैं भी कह सकती हूं- ओह रिया, तुम जेल में थीं। तुम्हारे लिए यह बड़ा कमबैक है?” मलाइका वहां से चली गईं, लेकिन रिया चक्रवर्ती उनके इस कमेंट से नाराज हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने भी मलाइका के इस बयान की आलोचना की। रिया ने नाराजगी जाहिर कर कहा था कि मुनव्वर कि जिस बात से मलाइका नाराज हुईं, उन्होंने मुझे उससे भी बुरी बात कह दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *