हरियाणा पुलिस का पंजाबी सिंगर आर नेत को नोटिस:3 दिन पहले शूटिंग में वेपन दिखाए, शिवा चौधरी साथ थीं; DSP बोले-यहां ऐसी एक्टिविटी जायज नहीं
‘तेरे यार नूं दबण नूं फिरदे सी…’ फेम पंजाबी सिंगर आर नेत और उनकी टीम को हरियाणा पुलिस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कैथल जिले के गांव कमालपुर में सॉन्ग की शूटिंग के दौरान सार्वजनिक रूप से हथियारों के प्रदर्शन करने पर यह नोटिस जारी किया गया है। हरियाणा पुलिस का मानना है कि इस प्रकार हथियारों का प्रदर्शन करने से समाज में भय का माहौल पैदा होता है। कैथल डीएसपी बीर भान का कहना है कि बिना अनुमति इस प्रकार की एक्टिविटी प्रदेश में जायज नहीं हैं। पुलिस ने वेपन के प्रदर्शन को गलत बताते हुए ही यह नोटिस जारी किया है। सिंगर और उनकी टीम को इस बारे में जल्द से जल्द जवाब देने की बात कही है। बता दें कि पंजाब के मानसा जिले के गांव धरमपुरा के रहने वाले सिंगर आरनेत का पूरा नाम नेत्रपाल सिंह है। करियर की शुरुआत साल 2015 में ‘लांसर 2’ गाने से की थी। उन्होंने सिद्धू मूसवाला के साथ ‘पॉइजन’ और सपना चौधरी के साथ ‘लुटेरा’ जैसे कई ब्लॉकबस्टर गानों में काम किया है। पंजाबी सिंगर आर नेत की शूटिंग के PHOTO इसलिए जारी हुआ पंजाबी सिंगर को नोटिस…. CM मान की कैंपेन में शामिल हो चुका गाना पंजाब में 2022 में जब 117 में से 92 सीटें जीतकर पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, उस समय पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप नेताओं की ज्यादातर कैंपेन में पंजाबी सिंगर आर नेत के गाने का इस्तेमाल किया गया। गाने के बोल हैं – तेरे यार नूं दबण नू फिरदे सी, पर दबदा कित्थे आ। इसका मतलब है तेरे दोस्त दबाने की कोशिश कर रहे थे, मगर मैं दबने से रहा। इस गाने पर सीएम मान की कई प्रमुख कैंपेन टिकी रहीं। पंजाबी सिंगर आर नैत से जुड़े 4 विवाद, पढ़िए… तीन माह पहले नए सॉन्ग ‘रील’ पर हुई थी कंट्रोवर्सी तीन माह पहले ही सिंगर आर नैत अपने एक नए गाने ‘रील’ को लेकर विवादों में घिर गए थे। इस गाने को लेकर लुधियाना में हिंदू संगठन ‘शिवसेना पंजाब’ ने कड़ा ऐतराज जताया था। संगठन का आरोप था कि आर नैत ने अपने गाने में हिंदू साधुओं और सनातन धर्म के पवित्र प्रतीकों का बेहद आपत्तिजनक दिखाया है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले को लेकर शिवसेना ने थाना डिवीजन नंबर 3 में सिंगर के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी थी। इस पर SHO अमरजीत सिंह ने कहा था कि जांच पूरी होने के बाद, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों की सहमति और कानून के अनुसार आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ——————————- ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी सिंगर की रेंज रोवर पर फायरिंग का VIDEO:बाइक पर आया, शीशे पर मारी गोली; पोस्ट में लिखा-कॉल का जवाब नहीं दिया तो छाती में लगेगी हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना सिंगर के घर के बाहर हुई। इस वक्त सिंगर कार में नहीं थे। वहीं, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बाइक पर आता दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
