धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर की मां बगलामुखी मंदिर पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

0

अलीगढ़। महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती पुरी जी महाराज के सानिध्य में नौरंगाबाद स्थित मां बगलामुखी मंदिर पर राम दरबार की प्रमाण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। पांच दिन से लगातार चल रहे इस कार्यक्रम में आज भगवान राम के दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। भगवा झंडिया लहराती हुई शोभा यात्रा में पूरे माहौल को भगवा मैं कर दिया। महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारती ने कहा 2024 सनातन वर्ष के रूप में जाना जाएगा अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। रामलला विराजमान हो रहे हैं । इसी क्रम में मां बगलामुखी मंदिर में भी राम दरबार की व्यवस्था की गई। अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रियव्रत मिश्रा, बॉबी, बबली उपाध्याय, सोनू वशिष्ठ, शिवा, शुभम अग्रवाल ,अभिषेक गुप्ता, हर्ष गुप्ता, मनोज सैनी सहित सैकड़ो की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *