भाजपाईयों शक्ति वन्दन अभियान के दौरान किया चाय पर चर्चा कार्यक्रम

0

अलीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी महानगर में नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम बैंक्विट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह व कार्यक्रम अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष ई राजीव शर्मा रहे। मंच पर साथ  में महानगर महामंत्री कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती सुधा सिंह उपाध्यक्ष वीएस पॉल लोकसभा विस्तारक गौरव चौधरी व मीडिया प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता पूर्व मेयर शकुंतला भारती रही के साथ डूडा परियोजना अधिकारी कौशल जी रहे।
कार्यक्रम महानगर में चल रहे हैं महिला समूह व स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को आमंत्रित किया गय़ा। कार्यक्रम में केंद्र प्रदेश सरकार की चल रही योजना के बारे में अवगत करते हुए महानगर अध्यक्ष ने बताया सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजना चला रखी है। जिसमें प्रमुख रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से ही बचत करना। जिसमें कम से कम 1000 साल में और अधिकतम 100000 साल जमा कर सकते हैं।
महिलाओं का 33% आरक्षण देने से आर्थिक रूप से मजबूत होगी। गर्भवती कर्मचारियों को मैटरनिटी लीव में 12 हफ्ते के स्थान की 26 हफ्ते दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं को बच्चों का जन्म पर 5000 की सहायता दी जाएगी। महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए बिना गारंटी वाली मुद्रा योजना की शुरुआत। प्रधानमंत्री आवास योजना के बेटियों से भागीदारी का हक देनाआदि अनेक महिला उत्थान के लिए योजना चला रखी है।  कार्यक्रम को श्रीमती विजय सिंह पूर्व मेयर शकुंतला भारती व मंच आसीन ने सम्बोधित किया। डूडा अधिकारियों ने आयी हुई मातृ शक्ति को सभी योजनाओं की जानकारी दी। और साथ ही उनसे उनकी राय ली गयी। कार्यक्रम में समूह की निम्न सदस्यों ने अपनी समस्यां व राय रखी श्रीमती पूनम, श्रीमती कोमल, श्रीमती मोनिका देवी,श्रीमती मनीष मित्तल, श्रीमती उषा बेसन आदि ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम  प्रमुख रूप से शोभा उपाध्याय ,रीना राघव ,तूलिका पाठक ,गीता वर्मा ,नीता वर्मा, गौरी पाठक, सीमा गौतम, ललितेस, के के शर्मा ,अमित सिंह ,शेरू ,पवन खंडेलवाल ,योगेश राजपूत आदि ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *