बोधगया महाबोधिबिहार को गैर-बौद्धों के नियंत्रण से मुक्ति हेतु धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

0
Aligarh 22

अलीगढ़। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा जनपद अलीगढ़ द्वारा 21 जुलाई 25 को पूर्व घोषणा अनुसार बोधगया महाबोधि महाविहार को गैर-बौद्धों के नियंत्रण से मुक्त और बी.टी. एक्ट 1949 को रद्द कराने के लिए 10ः00 बजे डॉ. अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर धरना किया। लगभग 1 किमी. प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां डी एम प्रतिनिधि अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति और मा. मुख्यमंत्री बिहार प्रदेश को संबोधित ज्ञापन की दो प्रति सोंपी गई । धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के नेशनल कोऑर्डिनेटर और पूर्व मंत्री डाॅ.राजारमन आनंद , जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष चेतराम महौर, सामाजिक न्याय परिषद के जिला अध्यक्ष उदयवीर सिंह नागर, किसान यूनियन नेता जितेंद्र कुमार यादव, प्रताप सिंह ,किशन लाल गौतम, डॉ महेंद्रपाल सिंह राजपूत, यादराम वर्मा, अशोक कुमार गौतम, एन. आर. सिंह, सौदान सिंह, श्योराज सिंह बौद्ध, ए.आर. अकेला, विक्रम सिंह त्रिशरण, कपिल कुमार माहौर, अंबरीश गौतम, शैलेंद्र धनगर ,अमर सिंह, बृजेश कुमार आदि ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे