सावित्रीबाई फुले एवं रमाबाई अम्बेड़कर स्मारक की पाक्षिक बैठक सम्पन्न

0
Baithak

अलीगढ़। माता सावित्रीबाई फुले एवं माता रमाबाई अंबेडकर स्मारक समिति की पाक्षिक मीटिंग गुलाब शीला गार्डन, बोरना (अलीगढ) पर सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक की शुरुआत करते हुए समिति के उपाध्यक्ष डाॅ.राजाराम आनंद ने एक दूसरे का परिचय कराया तथा निर्माण कार्य के लिए आय और व्यय का विवरण सभी सदस्यों को वितरित किया। उन सदस्यों की सराहना भी की गई जिन्होंने अब तक रसीद बुक के माध्यम से दान प्राप्त करके समिति के कोषाध्यक्ष के पास जमा किया है। इस बैठक में अन्य सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे भी धन संग्रह की व्यवस्था करने के लिए अपनी सक्रियता निभाएं। इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी सदस्य निर्माण की प्रगति और मूर्तिकार शिशुपाल सिंह के कार्य से संतुष्ट हुए तथा कुछ महत्वपूर्ण सुझाव श्र. सुरेश चंद्र गौतम, शीला सिंह, एड मुकेश सैनी, चेतराम माहौर व उदयवीर सिंह नागर ने प्रोजेक्ट सुपरवाइजर गौरव सिंह पत्रकार (सह कोषाध्यक्ष) को प्रस्तुत किए। श्र. ए आर. अकेला ने निर्माणाधीन महिला शक्ति स्थल की पब्लिसिटी हेतु अब कुछ होर्डिंग भी प्रमुख स्थानों पर लगाने का सुझाव दिया जिसे मीटिंग में सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। मीटिंग में उपस्थित डॉक्टर ए. के. भास्कर ने दस हजार रूपये दान देकर रसीद प्राप्त की एवं श्र. चंद्रभान सैनी, लक्ष्मण सिंह सैनी एवं सेठ मक्खन लाल (आरा मशीन अचल ताल) ने अपना धम्मदान शीघ्र करने का आश्वासन दिया। निर्माण समिति की मीटिंग में अन्य सदस्य श्रद्धेया निशा गौतम , कपिल कुमार तथा राजेंद्र पी. सिंह कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। समिति की अध्यक्ष धम्मदानी श्रद्धेया शीला सिंह द्वारा सभी के लिए अषाढी गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में पायस (खीर) और जलपान की का प्रबंध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे